फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 दूल्हन ने किया मंदबुद्धि दूल्हे से शादी से इनकार, दूसरे ने बढ़ाया हाथ 

Tue, 08 May 2018 07:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
bride
विज्ञापन

विज्ञापन
 गरीब परिवार की मजबूरी को देखते हुए उनके घर की लड़कियों की शादी बड़े परिवारों के दिव्यांगों, बिगड़ैल औलादों, नकारों से कर देने की खबरें आती रही हैं।
लेकिन अब समय बदल रहा है। घटना बिहार की है जब मंडप में मंदबुद्धि दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया, जिसके बाद बरात को लौटना पड़ा।  मामला बिहार के सारण जिले के अमनौर, डोमन छपरा गांव  का है। सकलदेव राय के यहां शनिवार की रात पटना जिले के हेतनपुर से रामाशंकर राय के पुत्र अरविंद कुमार राय की बारात आयी थी।
विज्ञापन

 
दरवाजे पर दूल्हे की पूजा और बारातियों के स्वागत के बाद विवाह मंडप पर दूल्हा व दुल्हन को मंडप में शादी की रस्म के लिए बैठाया गया। दुल्हन काफी देर तक दूल्हे की हरकत देखती रही उसके बाद उसने दूल्हे की हरकत में अजीब बातें देखी और फिर शादी से इन्कार कर दिया। दुल्हन के घरवालों ने जब दूल्हे से पूछताछ की तो दूल्हे ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। तब जाकर परिवार वालों को पता चला कि दूल्हा मंदबुद्धि है। फिर क्या? दुल्हन मंडप से उठ खड़ी हो गयी और शादी से साफ इन्कार कर दिया। 
विज्ञापन

 
उसी मंडप में दूसरे युवक से हुआ विवाह 

 लड़की के शादी से इनकार करने के बाद शादी समारोह में आये दूसरे युवक ने शादी करने की इच्छा जतायी। फिर परिजनों की रजामंदी से युवती की शादी उससे करा दी गयी। लड़केवालों ने दूल्हे के छोटे भाई से शादी कराने की बात भी कही, मगर लड़की पक्ष वालों ने मना कर दिया।  जहां स्थानीय मुखिया पति व स्थानीय लोगों के पंचायती के बाद तिलक में चढ़ाये गये उपहार को वापस कराया गया और दूल्हे सहित बरात वापस लौट गयी। युवक मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सिहोरिंया गांव निवासी भूलन राय का पुत्र नपीलाल कुमार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें