फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: जुए को लेकर भिड़े लोग, रिटायर्ड फौजी के घर पर हमला; पिता-पुत्र को लगी गोली

Sat, 07 Nov 2026 06:06 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव में जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में एक रिटायर्ड फौजी और उनके बेटे को गोली मार दी गई। शुक्रवार रात हुई इस वारदात में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी और उनके बेटे को गोली मार दी गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव में शुक्रवार रात जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद एक रिटायर्ड फौजी और उनके बेटे को गोली मार दी गई। इस घटना में दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह वारदात शुक्रवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन


घायलों की पहचान गांव के ही रहने वाले तेजा प्रसाद (करीब 65 वर्ष) और उनके बेटे सुबोध कुमार (28 वर्ष) के रूप में हुई है।

विवाद की वजह और घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को गांव में कुछ लोगों के बीच जुआ खेलने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कुछ हथियारबंद लोग तेजा प्रसाद के घर जा पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने घर पर हमला बोल दिया और पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलीबारी की इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- बिहार: प्रदेश में नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई, बस से 10 किलो चरस बरामद; डीआरआई खंगाल रही नेटवर्क
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही बिक्रम थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, बिक्रम थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें