इसके बाद महिला स्कूटी से एक टिकट निकालकर लाती है और कहती है- 'ये देखो मेरा ट्रेन का टिकट, जाने के लिए गाड़ी नहीं मिल रही, तीन घंटे से घूम रही हूं। डेढ लाख की स्कूटी तो स्टेशन पर पार्क नहीं कर सकती। जो अपराध करता है उसको डंडा मारो न। काम के सिलसिले में जाना गुनाह है क्या? मेरे घर पर फॉर्च्यूनर गाड़ी लगी है, मैं निकाल नहीं सकती। लड़की आगे पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहती है कि वो मेरा चालान काटेगा।किसमें हिम्मत है, जो मेरा चालान काटेगा।
हैरान करने वाली बात यह है कि युवती के इतना हंगाम करने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है और वह स्कूटी पर बैठ कर निकल जाती है।