फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: पांचवी के छात्र ने महिला शिक्षक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 07 Nov 2019 10:43 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
पटना के एसएसपी स्वर्ण प्रभात - फोटो : ANI
विज्ञापन
पटना के एक निजी स्कूल में पांचवी के छात्र से शिक्षिका द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस सख्त दिखाई दे रही है। पटना एसएसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि पटना की बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल की शिक्षिका पर पांचवीं कक्षा के छात्र का शारीरिक व मानसिक शोषण करने का आरोप लगा है। 11 साल के छात्र ने शुक्रवार को मां के साथ पहुंचकर बुद्धा कॉलोनी थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

छात्र की मां के अनुसार, पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की प्रिस्क्रिप्शन में पिटाई किए जाने का भी जिक्र है। थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। स्कूल खुलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें