फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament New : बिहार पुलिस ने झाड़ू झाड़ने वाले एक बुजुर्ग से कराया था उद्घाटन; पूर्व DGP ने लिखा किस्सा

Fri, 26 May 2023 02:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

New Parliament Building Supreme Court : राष्ट्रपति से नए संसद भवन के उद्घाटन कराने की याचिका रद्द होने से पहले बिहार के पूर्व डीजीपी ने इसी मुद्दे पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में किस्सा लिखा कि क्यों झाड़ू झाड़ने वाले बुजुर्ग से उद्घाटन कराया था।
विज्ञापन
बिहार पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए संसद भवन का उद्घाटन जब से पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कहने की बात हुई है तबसे इसका विरोध शुरू हो गया। पूरा विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू से नए संसद भवन के उद्घाटन की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर बिहार में भी सियासी घमासान मचा हुआ है। राजनीतिक दल पोस्टर वार और धरना प्रदर्शन के जरिए एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। यह विरोध चल रही रहा है कि पूर्व डीजीपी अभयानंद ने एक किस्सा अपने सोशल मीडिया वॉल पर शेयर शेयर कर दिया। उन्होंने इसका शीषर्क दिया " उद्घाटन कौन करेगा?" इसके बाद पूरा किस्सा इस तरह से है...

विज्ञापन


पूर्व डीजीपी ने क्या लिखा, जानिए...
पूर्व डीजीपी अभयानंद ने लिखा कि यह विवाद गहरा गया है। मेरे सेवाकाल में भी इस प्रकार की समस्या आई। मेरे निर्देशन में, सिपाहियों ने अपने पैसे को जमा कर, एक बहुत अच्छा अस्पताल अपने और अपने परिवार के लिए बनवाया। यह 20 बेड का बढ़िया अस्पताल था। निर्माण के बाद प्रश्न आया कि उद्घाटन कौन करेगा? विवाद निर्णय हेतु मेरे समक्ष आया। मेरा निर्णय -  "पुलिस परिवार का सबसे उम्रदार व्यक्ति करेगा।" उस व्यक्ति को ढूंढा गया। निकला झाड़ूकश, नाम गणेश राम। पूरी पुलिस की समारोह में उद्घाटन संपन्न हुआ।  आज भी उस अस्पताल जिसका नाम कमांड हॉस्पिटल है, उसके शिलापट्ट पर "झाड़ूकश गणेश राम" का नाम अंकित है।  यह विवाद गहरा गया है।  मेरे सेवाकाल में भी इस प्रकार की समस्या आई। मेरे निर्देशन में, सिपाहियों ने अपने पैसे को जमा कर, एक बहुत अच्छा अस्पताल अपने और अपने परिवार के लिए बनवाया। यह 20 बेड का बढ़िया अस्पताल था। निर्माण के बाद प्रश्न आया कि उद्घाटन कौन करेगा? विवाद निर्णय हेतु मेरे समक्ष आया। मेरा निर्णय -  "पुलिस परिवार का सबसे उम्रदार व्यक्ति करेगा।" उस व्यक्ति को ढूंढा गया। निकला झाड़ूकश, नाम गणेश राम। पूरी पुलिस की समारोह में उद्घाटन संपन्न हुआ।  आज भी उस अस्पताल जिसका नाम कमांड हॉस्पिटल है, उसके शिलापट्ट पर "झाड़ूकश गणेश राम" का नाम अंकित है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें