फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में ‘पद्मावत’ की ऑनलाइन बुकिंग बंद

Wed, 24 Jan 2018 10:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Padmaavat protest
विज्ञापन

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बिहार के सिनेमाघरों को फिल्म पद्मावत की एडवांस बुकिंग बंद करने पर मजबूर कर दिया है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी समेत कई शहरों में करणी सेना के विरोध और धमकी के मद्देनजर सिनेमाघरों ने फिल्म की ऑनलाइन बुकिंग करनी बंद कर दी है।

विज्ञापन


पटना जिला प्रशासन के अनुसार करणी सेना के डर से सिनेपोलिस ने न सिर्फ पद्मावत की बुकिंग बंद कर दी, बल्कि हो चुकी 50 बुकिंग रद्द भी कर दी। वैसे शहर के तीन अन्य सिनोमाघर फिल्म को प्रदर्शित करने के लिए तैयार हैं। भागलपुर और पूर्णिया जिलों में भी सिनेमाघरों के मालिकों ने फिल्म को नहीं दिखाने का फैसला किया है। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सिनेमाघरों को 'पद्मावत’ नहीं दिखानी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें