सृजन महिला सहयोग समिति के कार्यालय में पुलिस टीम (फाइल फोटो)
सृजन घोटाला मामले में सीबीआई ने भागलपुर जिला नजारत शाखा के नाजिर अमरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। दो दिनों की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
सृजन घोटाले के आरोपित अमरेंद्र यादव ने ही इस मामले में पहली प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि शहरी विकास विभाग के 12 करोड़ रुपये सृजन के खाते में अवैध तरीके से रखा गया है। बताया जाता है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद अमरेंद्र अवकाश पर चले गए और विभाग और
सीबीआई से तलब होने के बावजूद लगातार फरार रहे। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कोई बड़ा खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मीडिया को इस जांच से दूर रखा जा रहा है।
गौरतलब है कि सृजन घोटाला मामले में अब तक 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगा दी गई है। भागलपुर में इस घोटाले के खुलासे के बाद इस घोटाले के तार कई राज्यों से जुड़ चुके हैं।