फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामविलास पासवान बोले- बिहार उपचुनाव में होगा विपक्ष का सफाया

Fri, 18 Oct 2019 06:08 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ramvilas paswan
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को कहा कि 21 अक्टूबर को बिहार में होने वाले उपचुनाव की सभी सीटें सत्तारूढ़ दल एनडीए के खाते में जाएंगी। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों की बांटने वाली राजनीति यहां नहीं चलेगी।

विज्ञापन


बिहार की पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। आम चुनाव के बाद सांसद निर्वाचित हुए रामचंद्र पासवान की मृत्यु के बाद से समस्तीपुर लोकसभा सीट खाली है।

बिहार उपचुनाव में राजग के तीनों सहयोगी भाजपा, जदयू और लोजपा के उम्मीदवार शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू चार विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि भाजपा एक विधानसभा सीट पर लड़ रही है। समस्तीपुर लोकसभा सीट लोजपा के खाते में है, जहां से दिवंगत नेता रामचंद्र पासवान के पुत्र प्रिंस राज प्रत्याशी  हैं। 
विज्ञापन


लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर जनता को पूरा भरोसा है, हमारे सभी उम्मीदवार विजयी होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें