हमको सिर्फ काम करना है, काम से ही मतलब रखते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहिया पथ चक्र को इस साल दशहरा के पहले कंप्लीट करना है। आज उसी को देखने हम यहां आए हैं। यहां पुराने बिल्डिंग को हटाकर नया बिल्डिंग बनाया जाएगा और इसकी उंचाई भी थोड़ा बढ़ाया जाएगा। इससे आने-जाने का जो रास्ता है वो और अधिक चौड़ा हो जाएगा। रविवार के दिन काम पर निकलने को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उससे हमको कोई मतलब नहीं रहता है। हमको सिर्फ काम करना है। काम से ही मतलब रखते हैं। दिन कोई मायने नहीं रखता है। लोहिया पथ बनवाने का कांसेप्ट मेरा ही था। एक हिस्सा बन गया है और दूसरा बन रहा है। इसके बन जाने से रास्ता बहुत ही सुगम हो जाएगा। यहां 80 साल पहले के बने हुए बिल्डिंग हैं जो बहुत पुराने हैं। इसे हमलोग नया बनवायेंगे।