फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalu Yadav : बैकवर्ड, एससी-एसटी के खिलाफ जुल्म और उपद्रव आज भी; लालू ने किताब के बहाने जातियों पर और क्या कहा

Sat, 26 Aug 2023 06:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : कास्ट प्राइड पुस्तक के विमोचन पर पहुंचे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अगड़ी जातियों का नाम लेकर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन साफ शब्दों में यह जरूर कहा कि बैकवर्ड, एससी-एसटी के खिलाफ जुल्म और उपद्रव सदियों से था, आज भी है।
विज्ञापन
किताब का विमोचन करने पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अरसे बाद मंडल कमीशन से लेकर जातीय संघर्ष, शोषण, जुल्म और उपद्रव के बारे में बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भी कहा कि वह जाति-जाति करते हैं, लेकिन बिना जाति जाने योजना का लाभ तो खैरात देना है। इस बहाने उन्होंने जातीय जनगणना की भी बात की और वर्ग संघर्ष की चर्चा भी। कास्ट प्राइड पुस्तक के विमोचन पर बात की शुरुआत ही उन्होंने जातीय संघर्ष से की। उन्होंने कहा कि बैकवर्ड, एससी, एसटी के खिलाफ सदियों से जुल्म होता रहा है। इन जातियों के खिलाफ दुर्व्यवहार, जुल्म और उपद्रव आज भी है, बस नियंत्रित है।
विज्ञापन


जातीय जनगणना को नफरत की दृष्टि से देख रही केंद्र सरकार
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जातीय जनगणना हमलोग कराए हैं अभी। इसे नफरत की दृष्टि से मौजूदा केद्र सरकार देख रही है। लालू प्रसाद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कोर्ट में जाकर जातीय जनगणना का विरोध किया। बिना जाति और आर्थिक स्थिति को जाने हुए क्या योजना बनाएंगे आप जनता के लिए? बजट का कुछ हिस्सा दे दिया। आप खैरात बांट रहे हैं क्या? यह हमारा अधिकार है। यह बातें लालू प्रसाद ने बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स में कही। वह पुस्तक का विमोचन करने पहुंचे थे। 

खबर अपडेट हो रही है...
विज्ञापन

पुस्तक का विमोचन करते लालू प्रसाद व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
कठिन संघर्ष कर हमलोगों ने मंडल कमीशन लागू किया
लालू प्रसाद ने कहा कि कठिन संघर्ष कर हमलोगों ने मंडल कमीशन लागू किया। वीपी मंडल जी की अगुवाई में हमारी सरकार थी। सभी जातियों का अध्ययन करके मंडल जी ने अनुसंशा दिया। सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता यह हमलोगों की बुनियाद में है। हमलोग संघर्ष कर रहे हैं और लगातार करते रहना पड़ेगा। नहीं तो सामंतवाद वाले चील के तरह झपट्टा मार लेंगे। वह फिर से शोषण दोहन करेंगे लगेंगे। वह अपने आदत से बाज नहीं आते हैं। इसलिए हमलोगों को एक होकर लगातार संघर्ष करना होगा।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें