फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: तेजस्वी की 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' पर दो फाड़ हुई जेडीयू, हाईटेक बस पर विवाद

Mon, 17 Feb 2020 12:08 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
JDU MLC Javed Iqbal Ansari and JDU MLA Amarnath Gami - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में इसी साल अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों के बीच चुनावी सरगर्मी अभी से शुरू हो गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव की बेरोजगारी यात्रा पर अब जेडीयू दो फाड़ होती नजर आ रही है।

विज्ञापन


15 साल तक लगातार सत्ता पर काबिज रहने के बाद पिछले 15 सालों से सत्ता में वापसी का इंतजार कर रही राजद ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजद नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 23 फरवरी से बेरोजगारी हटाओ यात्रा शुरू करने जा रहे हैं, लेकिन यात्रा से पहले ही राजनीति शुरू हो गई है।

दरअसल, यात्रा में इस्तेमाल किए जाने वाले हाईटेक बस पर विवाद शुरू हो गया है। जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार ने पहले इस बस को लेकर तेजस्वी यादव के ऊपर आर्थिक जालसाजी का आरोप लगाया और अब पोस्टर के जरिए जेडीयू ने इस मुद्दे को और हवा दी है। वहीं जेडीयू के एमएलसी जावेद इकबाल अंसारी ने इस यात्रा का समर्थन कर सबको चौंका दिया है।
विज्ञापन


जावेद इकबाल अंसारी ने कहा कि विपक्षी नेता 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' निकाल रहे हैं। पिछले 10-15 वर्षों में बेरोजगारी के कारण बिहार से पलायन बढ़ा है, लोग दूसरे राज्यों में काम करने के लिए जाते हैं, लेकिन अपमानित होते हैं। जो भी युवाओं के भविष्य के लिए सड़कों पर उतरता है, उसकी सराहना की जानी चाहिए।
 


इसके साथ ही जेडीयू विधायक अमरनाथ गामी ने भी तेजस्वी की यात्रा को दबी जुबान से सही ठहराते हुए कहा कि बिहार में बेरोजगारी है, अन्यथा कोई पलायन नहीं करता। तेजस्वी जी 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' निकाल रहे हैं, लेकिन इस यात्रा में वह अकेले हैं कोई उनकी मदद नहीं करेगा। केंद्र सरकार की मदद के बिना बेरोजगारी दूर करना संभव नहीं है। अबतक किसी भी सरकार ने बिहार में बेरोजगारी पर ध्यान नहीं दिया है।
 


वहीं, इस मुद्दे पर बोलते हुए जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा समर्थन करने का कोई अर्थ नहीं है। यह केवल कुछ लोक-प्रसिद्धि हासिल करने की एक रणनीति है। अब जब वे अपनी राजनीतिक जमीन खो रहे हैं। जब जनता का समर्थन कम हो जाता है तो लोग इस तरह के कदम उठाते हैं। यह हमें बिल्कुल प्रभावित करने वाला नहीं है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें