फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार का ओपिनियन पोल, जानिए क्या होगा बीजेपी का हश्र?

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार का चुनावी संग्राम करीब है। बिहार की सत्ता की चाबी जनता किसे सौंपने की तैयारी में इसको लेकर किए गए ओपिनियन पोल कहीं न कहीं भाजपा को परेशान कर सकते हैं।
विज्ञापन


एबीपी न्यूज-नीलसन ओपिनियन पोल के मुताबिक बिहार एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के साथ चलने को तैयार है। पोल के मुताबिक नीतीश गठबंधन को करीब 129 सीटें मिलने की उम्मीद है, तो वहीं भाजपा गठबंधन को 112 सीटें मिल सकती हैं। बाकियों के हाथ कुल दो सीटें लग सकती हैं।

बिहार में किए गए एबीपी न्यूज-नीलसन ओपिनियन पोल के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव में 48 फीसदी लोगों का मानना है कि सत्ताधारी जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और एनसीपी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन


तो वहीं इतने ही यानि कि 48 फीसदी का ये भी कहना है कि बीजेपी, एलजेपी, आरएलएसपी और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का गठबंधन चुनाव अपना झंडा गाड़ेगा।

मोदी नहीं नीतीश हैं लोकप्रिय

एबीपी न्यूज-नीलसन के सर्वे के ओपिनियन पोल के मुताबिक 52 फीसदी जनता मानती हैं कि बिहार में नीतीश सबसे लोकप्रिय नेता हैं तो 45 फीसदी लोग नरेंद्र मोदी को सबसे लोकप्रिय नेता मानते हैं। 24 फीसदी लोग भाजपा के सुशील कुमार मोदी को सबसे लोकप्रिय नेता मानते हैं।

सर्वे के मुताबिक तीसरे नंबर पर आरजेडी नेता लालू यादव को 13 फीसदी जनता उन्हें सबसे लोकप्रिय नेता मानती है। चौथे नंबर सैयद शाहनवाज हुसैन हैं जिन्हें 4 फीसदी जनता लोकप्रिय नेता मानती है।

तो पांचवें और छठे नंबर पर रामविलास पासवान और जीतन राम माझी हैं, इन्हें 3-3 फीसदी जनता सबसे लोकप्रिय नेता मानती है। वहीं एक-एक फीसदी जनता पप्पू यादव और उपेंद्र कुशवाहा को लोकप्रिय नेता मानती है।
विज्ञापन

किसे चाहते हैं मुख्यमंत्री

ओपिनियन पोल के मुताबिक मुख्यमंत्री के तौर पर 52% लोग नी‌तीश कुमार को पसंद करते हैं। तो वहीं 42 फीसदी लोग भाजपा के सुशील मोदी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

10 फीसदी शाहनवाज हुसैन को पसंद करते हैं।6 फीसदी लोगों की पसंद लोजपा के रामविलास पासवान हैं। तो कुल 3 फीसदी लोग उपेंद्र कुशवाह को चाहते हैं।

एबीपी न्यूज-नीलसन के बिहार ओपिनियन पोल 8 जुलाई से 15 जुलाई के बीच बिहार की 243 सीटों में 73 सीटों पर किया गया। सर्वे में 8854 लोगों की राय ली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें