फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के पश्चिमी चंपारण में बम बनाने के दौरान मकान में विस्फोट, एक की मौत, कई लोग घायल

Sat, 21 Sep 2019 11:40 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bomb Blast in Betiah, Bihar - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के बेतिया (पश्चिमी चंपारण) के एक गांव में शनिवार की सुबह भयंकर बम विस्फोट हुआ। नौतन प्रखंड के हरदीपट्टी गांव में एक घर में बम बनाने के दौरान विस्फोट हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास का इलाका थर्रा उठा। जिस मकान में बम बनाया जा रहा था, उसके आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

मृतक की पहचान चौकट मियां के तीस वर्षीय पुत्र नुरैन मियां के रूप में की गई है। एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इलाके में गैर कानूनी तरीके से बम बनाने के बारे में जल्द पता लगा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें