फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Bihar: बिहार में 12 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 51 हुई

Thu, 09 Apr 2020 08:03 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार में कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामलों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 51 हो गई है, जबकि इससे संक्रमित मुंगेर के एक व्यक्ति की 21 मार्च को मौत हो गई थी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले प्रकाश में आए हैं, जिनमें सीवान के 10 और बेगूसराय के दो मामले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सीवान में कोरोना संक्रमण के जो नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें पूर्व में ओमान से आए संक्रमित व्यक्ति के परिवार के नौ सदस्य हैं। इनमें सात महिलाएं हैं। संजय कुमार ने बताया कि सीवान निवासी और दुबई से 16 मार्च को आए एक व्यक्ति में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


नवादा जिले में एक व्यक्ति के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के साथ प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 39 हो गई थी। इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गई थी।

बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि नवादा जिला में एक मरीज (38) के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वह पिछले दिनों दिल्ली की यात्रा करके लौटा था। उन्होंने कहा कि इस मरीज के अन्य लोगों के संपर्क में आने और उसकी विगत यात्राओं के बारे में पता लगाया जा रहा है।



सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि अब तक कोरोना संक्रमण के 4,699 मामलों की जांच की गई है, जिसमें कोरोना सक्रंमित पाए गए लोगों में से 15 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।

इससे पूर्व बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सीवान जिला के चार मुंगेर के छह एवं पटना के पांच संक्रमित व्यक्ति अब ठीक हो चुके हैं।
 

बिहार के गोपालगंज और पूर्वी चंपारण से सटे इलाके सील

गोपालगंज में कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद बिहार के पूर्वी चंपारण जिले ने गोपालगंज जिले से लगते सत्तार घाट और डुमरिया घाट पर अपनी सीमा सील कर दी  है। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी ने एसपी को गोपालगंज जिले से लगी सीमा को सील करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

 

बिहार में 12 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 51 हुई

बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि राज्य में आज 12 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें सीवान में एक परिवार के 10 लोग शामिल हैं। इसी के साथ राज्य में अब संक्रमित मामलों की कुल संख्या 51 हो गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें