केंद्रीय चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान आपत्तिजनक बयानबाजी के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रविवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
आयोग ने शाह को उनके उस बयान के लिए नोटिस जारी किया जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि उनकी पार्टी बिहार चुनाव में हारती है तो पाकिस्तान में पटाखे फोड़े जाएंगे।
आयोग ने प्रथमदृष्टया उनके बयान को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना है। आयोग ने उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए 4 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक का वक्त दिया है। ऐसा करने में नाकाम रहने पर आयोग अगली कार्रवाई करेगा।