फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मुन्ना शुक्ला से मिलने वालों का रिकॉर्ड नहीं

Thu, 01 Nov 2012 03:28 PM IST
मुजफ्फरपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रैली के लिए रंगदारी मांगने के मामले में आरोपित पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के संबंध में एक और खुलासा हुआ है। शहीद खुदीराम बोस कारा जेल के मुलाकाती रजिस्टर के मुताबिक वर्ष 2009 से मुन्ना शुक्ला से जेल में अब तक कोई नहीं मिला है। पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला बृज बिहारी हत्याकांड में सजा काट रहे हैं। मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक मुलाकाती रजिस्टर में उनसे मिलनेवालों में किसी का नाम दर्ज नहीं है। जेल के प्रभारी जेल अधीकक्षक अजय कुमार का भी कहना है कि जेल में इस संबंध में कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन


पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला ने वर्ष 2009 में जेल जाने पर तत्कालीन जेल अधीक्षक को दिए एक पत्र में खुद की जान को खतरा बतया था। उन्होंने पत्र में लिखा था कि उनसे मिलनेवालों के लिए अलग से समय निर्धारित किया जाना चाहिए। तब तत्कालीन कारा अधीक्षक ने सामान्य मुलाकातियों का समय समाप्त होने के बाद मुन्ना शुक्ला से मुलाकातियों के लिए समय निर्धारित किया था।  

मुन्ना शुक्ला से मिलने आने वालों के लिए 12 बजे के बाद का समय तय किया गया। लेकिन शुरू में जितने भी लोग उनसे मिलने आए उनका कोई रिकॉर्ड जेल प्रशासन ने तैयार नहीं किया। जेल मैनुअल के मुताबिक विशेष परिस्थिति में मिलने वाले व्यक्ति की एक अलग से पर्ची काटी जाती है। लेकिन पूर्व विधायक से मिलनेवालों के लिए अलग से पर्ची भी जारी नहीं की गई। जेल में तैनात सिपाहियों का कहना है कि उन्हें पूर्व विधायक से मिलने आनेवालों को न राकने के निर्देश दिए गए थे। कई बार तो इस तरह के मुलाकातियों की तलाशी भी नहीं ली जाती थी।
विज्ञापन


इस संबंध में जेलर एसडी मित्र का कहना है कि यह सब कुछ जेल अधीक्षक को ही करना है। उनके पास ऐसी कोई भी पर्ची मौजूद नहीं है। जेलर का कहना है कि सामान्य मुलाकात का समय सुबह आठ बजे से बारह बजे तक होता है। इस दौरान जो भी लोग जेल में बंद लोगों से मुलाकात करने पहुंचते हैं उनका नाम व पता गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी रजिस्टर में दर्ज करते हैं। वह रजिस्टर दिन के 12 बजे के बाद जेलर के पास जमा हो जाता है।

मुन्ना शुक्ला की पत्नी अन्नू शुक्ला कहती हैं कि हम जेल नियमों का पालन करते हुए कभी-कभी अपने पति से मुलाकात के लिए जेल में जाते हैं। मुन्ना शुक्ला से कौन लोग मिलते हैं इसका लेखा-जोखा रखने का काम जेल प्रशासन का है और वह अपना काम कर रहा होगा। अन्नू शुक्ला स्वयं लालगंज से विधायक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें