फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे साथ कोई नहीं, तलाक के फैसले से पीछे नहीं हटूंगा : तेज प्रताप

Mon, 05 Nov 2018 12:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
ऐश्वर्या और तेजप्रताप यादव
विज्ञापन

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और राजद नेता तेज प्रताप ने रविवार को कहा कि मेरे साथ न मां है और न ही पिता। मैं अकेला हो गया हूं। तलाक लेने का फैसला अंतिम है। मैं इस फैसले से पीछे नहीं हटूंगा। रांची से पटना के लिए रवाना होते वक्त तेज प्रताप काफी तनाव में दिख रहे थे। अपने पिता लालू प्रसाद से शनिवार को रांची मिलने पहुंचे तेज प्रताप से जब पूछा गया कि क्या वह अपने पिता की बात नहीं मानेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि जब पिता उनकी बात नहीं मान रहे हैं तो वह उनकी बात क्यों मानें। 

विज्ञापन


तेज ने कहा कि परिवार में कोई भी आदमी उन्हें सपोर्ट नहीं कर रहा है। उनके परिवार ने उन्हें नकारते हुए ऐश्वर्या का समर्थन करना शुरू कर दिया है। सभी लोग उन्हें ही दोषी मान रहे हैं। परिवार में तेज प्रताप के अलग-थलग पड़ने के पीछे बड़ी वजह उनकी ओर से दायर तलाक की अर्जी को बताया जाता है। सूत्रों ने बताया कि शनिवार देर रात याचिका लिखने वाले वकील से तेज प्रताप के ससुर की हाथापाई तक हुई थी। यही नहीं तेज के कुछ मित्रों को तेजस्वी के लोगों ने राबड़ी के सामने ही पीटा था।

पत्नी ऐश्वर्या पर लगाए गंभीर आरोप

सूत्रों ने बताया कि तेज प्रताप ने याचिका में ऐश्वर्या पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ऐश्वर्या पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए शादी करने का आरोप लगाया है। याचिका में तेज ने लिखा है कि ऐश्वर्या उन्हें और उनके छोटे भाई तेजस्वी को लड़ाना चाहती थीं। वह दोनों भाइयों के बीच दीवार बनने की कोशिश कर रही थीं। 
विज्ञापन


परिवार के सभी लोगों को गंवार बताती हैं ऐश्वर्या

तेज प्रताप ने आरोप लगाया है कि ऐश्वर्या ने 2 जून को कहा था कि तुम्हारे परिवार में सब गंवार हैं। 9 जून और 11 जून को दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। इस दौरान दोनों में मारपीट भी हुई थी। यही नहीं ऐश्वर्या उन पर अपने पिता को छपरा लोकसभा सीट से टिकट दिलाने का दबाव बना रही थीं। मीसा ने किसी बात पर ऐश्वर्या को समझाने की कोशिश की थी तो उन्होंने कह दिया कि तुम कौन होती हो समझाने वाली। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें