फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ऐसे होगी सुशील मोदी के बेटे की शादी, ना डीजे होगा ना लजीज खाना

Sun, 19 Nov 2017 08:24 AM IST
टीम डिजिटल/नई दिल्ली
विज्ञापन
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन
बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील मोदी के बड़े बेटे उत्कर्ष की 3 दिसंबर को पटना के शाखा मैदान, राजेंद्र नगर में होनी है। सुशील मोदी ने राज्य सरकार के दहेज बहिष्कार का समर्थन करते हुए बेटे की शादी में दहेज लेने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं शादी में जो कार्ड भेजे जा रहे हैं उसमें भी केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया की झलक देखने को मिल रही है। दरअसल जो मेहमानों को जो निमंत्रण कार्ड भेजे जा रहे हैं वो ई-मेल और व्हाट्सएप के जरिए ही भेजे जा रहे हैं। 

सुशील मोदी के बड़े बेटे उत्कर्ष बेंगलुरु में एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करते हैं। उत्कर्ष की शादी कोलकाता की यामिनी से तय हुई है। यामिनी पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। लड़की वालों पर शादी का दवाब कम पड़े इसके लिए यह शादी रात में नहीं बल्कि दिन के उजाले में होगी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ेंः मोदी से मुकाबला करने वाला कोई नहीं : नीतीश

इसके अलावा इस शादी में न तो बारात आएगी और न ही बैंड-बाजा बजेगा और न ही खाने में लजीज पकावान मिलेंगे। लोग बड़े ही शांत से आएंगे साथ ही मेहमानों को गिफ्ट लाने के लिए भी मना किया गया है। 

शादी को लेकर सुशील ने बताया कि उत्कर्ष की शादी दिन में बिना दहेज के साधारण तरीके से होगी। मेरी शादी भी बहुत की साधारण तरीके से हुई थी और मेरे बेटे की भी वैसे ही होगी। सूत्रों के मुताबिक इस शादी में लगभग बीजेपी के सभी बड़े नेता शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें