बिहार भाजपा के विधायक राणा गंगेश्वर सिंह ने कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना में बेहतर प्रधानमंत्री होंगे।
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर के विधायक सिंह भाजपा के दूसरे विधायक हैं, जिन्होंने कुमार के समर्थन में खुले मंच से इस तरह का बयान दिया है।
सिंह की राय से प्रतीत होता है कि जद यू से अलग होने के बाद राज्य भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
राज्य के वन और पर्यावरण विभाग के समारोह ‘हरित समागम’ से इतर सिंह ने कहा कि जद यू से गठबंधन टूटने के पीछे भाजपा ही जिम्मेदार है। उन्होंने कुमार को बिहार का गौरव भी बताया।
समारोह में नीतीश कुमार बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित थे।