फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 20 दिन के भीतर शाह के दूसरे बिहार दौरे पर बोले नीतीश- कोई आए या जाए, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता

Tue, 11 Oct 2022 10:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया कि क्या शाह का दौरा जेपी की विरासत को कब्जाने का प्रयास है, तो जवाब में उन्होंने कहा कि कोई आए या जाए, इससे हमको कोई फर्क नहीं पड़ता है। 
 
विज्ञापन
1 of 6
Bihar CM Nitish Kumar - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय गृहमंत्री बीस दिन के भीतर दूसरी बार बिहार दौरे पर हैं। मंगलवार को वह समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण (जेपी) के गांव सिताब दियारा पहुंचे। यहां जेपी की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम को उन्होंने संबोधित किया।इस बीच पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया कि क्या शाह का दौरा जेपी की विरासत को कब्जाने का प्रयास है, तो जवाब में उन्होंने कहा कि कोई आए या जाए, इससे हमको कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

 
विज्ञापन

नगालैंड में रहेंगे नीतीश कुमार

2 of 6
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (एएनआई) - फोटो : एएनआई
जद (यू) नेता ने यह भी बताया कि उस दिन वह नगालैंड में रहेंगे, जिस दिन जयप्रकाश नारायण के सम्मान में बिहार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। जयप्रकाश नारायण ने 1960 के दशक में तीन साल इस उत्तर पूर्वी राज्य में गुजारे थे। उन्हें वहां के स्थानीय लोगों के द्वारा काफी सम्मान दिया जाता था। 

कुमार ने शाह के इस आरोप पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की कि उन्होंने कांग्रेस की गोद में बैठकर जेपी को धोखा दिया था। कुमार ने चुटकी लेते हुए कहा, वह 2002 के बाद ही चर्चाओं में आए, जब मौजूदा प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) मुख्यमंत्री (गुजरात के) थे। उससे पहले उनका स्टैंड क्या था और उससे पहले वह कहां थे। 

71 वर्षीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 50 वर्षीय शाह पर निशाना साधते हुए कहा, वह जेपी आंदोलन के बारे में बोलना चाहते हैं जो 1974 में हुआ था। वह इसके बारे में क्या जानते हैं? वह कितने साल के हैं। जदयू नेता कुमार अकसर कहते रहे हैं कि भाजपा अब वह नहीं रही जो अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के समय थी। उन्होंने कहा, पिछली पीढ़ी के नेताओं में कई अच्छे गुण थे। लेकिन इन लोगों को किसी के लिए कोई सम्मान नहीं है, किसी भी चीज के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

 
विज्ञापन

कल सैफई के लिए होंगे रवाना

3 of 6
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
कुमार ने कहा कि बुधवार को वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पैतृक आवास सैफई के लिए रवाना होंगे। बीमारियों से जूझ रहे मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया था। 

अगस्त में एनडीए के साथ तोड़ा गठबंधन

4 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
अपने राजनीतिक जीवन में नीतीश कुमार एनडीए के लंबे समय तक सहयोगी रहे हैं। कुमार ने इस साल अगस्त में यह कहते हुए भाजपा के साथ नाता तोड़ दिया था कि वह उनकी पार्टी जदयू को विभाजित करने की कोशिश कर रही है। नीतीश कुमार तब से 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने भी किया था दौरा

5 of 6
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
बता दें कि एक महीने पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सिताब दियारा का दौरा किया था। उनके बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री की बीस दिन के भीतर ही यह दूसरी बिहार यात्रा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए बिहार दौरा करेंगे शाह

6 of 6
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह ने अपने कैडर का मनोबल बढ़ाने के लिए हर महीने बिहार का दौरान करने का फैसला किया है। उन्हें अब सात दलों के महागठबंधन से लड़ना है। इस महागठबंधन में जद (यू), लालू प्रसाद यादव की राजद और कांग्रेस व तीन वाम दल शामिल हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें