फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश ने अति पिछड़ों के लिए मांगा आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि केंद्रीय सेवाओं में भी अतिपिछड़ों के लिए अलग से आरक्षण तय किया जाना चाहिए। रविवार को पटना में कर्पूरी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कर्पूरी को भारत रत्न की उपाधि भी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


कुमार ने कहा कि जन नायक कर्पूरी के सादगी भरे जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए मार्गों पर चलकर कमजोर वर्गों, शोषितों एवं पिछड़ों के सामाजिक उत्थान के लिए काम करना चाहिए। इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि पिछड़ों को उनका हक मिलना चाहिए।

इसके लिए अगड़े समाज को भी आगे आना चाहिए। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह ने कहा कि पार्टी कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करेगी। इससे पूर्व कर्पूरी ग्राम में नीतीश ने कहा कि बिहार का विकास न्याय के साथ हो रहा है। यह विकास जन नायक के विचारों पर आधारित है। उन्होंने यहां आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

देश में सांप्रदायिकता के साथ बढ़ रहा छुआछूत : लालू

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि देश में सांप्रदायिकता के साथ-साथ छुआछूत भी बढ़ रहा है। उन्होंने देश के लिए इसे बड़ा खतरा बताया। लालू ने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए कुछ ताकतें देश में भ्रम का माहौल पैदा कर रही हैं।

जन नायक कर्पूरी ठाकुर की 92वीं जयंती के मौके पर पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि देश को बांटने की लगातार कोशिश हो रही है।

राजद अध्यक्ष ने हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने एक होनहार छात्र को आत्महत्या करने के लिए विवश कर दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता पाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय परिवर्तन हो गया है और अब उन्हें दलितों और पिछड़ों से नफरत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें