फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश उपलब्धियां गिनाते रहे, मंत्री सोते रहे

Tue, 26 Nov 2013 08:18 AM IST
एजेंसी/पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में नीतीश सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने अपनी सरकार के प्रदर्शन का ब्योरा सुनने के बजाय सोने में ज्यादा दिलचस्पी ली।
विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के एक कार्यक्रम में अपनी सरकार की सालाना प्रदर्शन रिपोर्ट पेश कर रहे थे। लेकिन उनकी दाहिनी ओर एक सीट छोड़ कर बैठे कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह नींद पर काबू पाने की जद्दोजहद में लगे थे।

पटना में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से अपनी सरकार के सालाना प्रदर्शन का ब्योरा देते समय कृषि मंत्री लगातार जम्हाई ले रहे थे। कैमरे ने उन्हें 40 बार ऐसा करते हुए पकड़ा।
विज्ञापन


उनकी इस हरकत पर ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने उनकी पीठ पर हाथ मार कर उन्हें सजग करने की कोशिश की। मुख्य सचिव अशोक कुमार सिन्हा भी ऐसा करते हुए दिखे। जबकि दर्शक इस पूरे दृश्य को देख कर हंसते रहे।

मुख्यमंत्री इसे नजरअंदाज कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते रहे। भाजपा से गठबंधन खत्म होने के बाद उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड अकेले ही सरकार चला रही है।
विज्ञापन


नीतीश कुमार के भाषण के दौरान जम्हाई लेने वाले मंत्री नरेंद्र सिंह इससे पहले पाकिस्तान को अपना छोटा भाई बता कर सुर्खियों में आ चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान सीमा पर भारतीय सैनिकों के मारे जाने के बाद देश में लोगों का गुस्सा भड़कने के दौर में उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान भारत का छोटा भाई है। भारतीय सैनिकों की हत्या आतंकवादियों ने की है, पाकिस्तानी सैनिकों ने नहीं।

हाल में ही उन्होंने नरेंद्र मोदी को देश का सबसे बड़ा आतंकवादी करार दिया था। यह उनकी ही पार्टी के लोगों को नागवार गुजरा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें