बिहार विधानसभा चुनावों में तेज होती जुबानी जंग अब डिजिटल वार में बदल गई है। नीतीश कुमार ने ट्वीट के जरिए राजीव प्रताप रूडी के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि डिजिटल इंडिया की बात करने वाली सरकार के नेता व मंत्री, बिहार में हार सामने देख बौखला कर गुगल एड को पाकिस्तानी अखबार डॉन का एड बता रहे हैं।
उन्होंने नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया पर जोर देने वालों को अपने नेताओं को डिजिटल दुनिया के बुनियादी पहलुओं से अवगत करा देना चाहिए। नीतीश ने यह हमला मोदी सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी के उस ट्वीट के बाद आया है जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन का स्क्रीनशॉट लेकर एक विवादास्पद टिप्पणी की थी।
मोदीजी कम से कम अपने नेताओं को डिजिटल दुनिया के बुनियादी पहलुओं से तो अवगत कराइये. इस काम में @SundarPichai जी भी आपकी मदद कर ही सकते हैं— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 31, 2015
रूडी ने किया था ट्वीट
रूडी ने लिखा था कि नीतीश पाकिस्तान के वेबसाइट पर अपना एड देकर बिहार में चुनाव जितना चाहते हैं। उन्होंने लिखा, 'नीतीश कुमार ने बिहार के मतदाताओं को लुभाने के लिए पाकिस्तानी दैनिक में विज्ञापन छपवाया है।'
ऐसे हास्यास्पद बयान देने से पहले मोदीजी के 2014 लोक सभा चुनाव के GoogleAds पर एक नज़र तो डालें pic.twitter.com/4WGl8PGTeL— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 31, 2015
रूडी के इसी टिप्पणी के बाद नीतीश कुमार ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी को अपने नेताओं को डिजिटल मीडिया के बारे में बताना चाहिए। नीतीश यहीं नहीं रूके उन्होंने यह भी लिखा की अगर उनके इस काम गूगल के सीईओ सुंदर पिचई भी उनकी मदद कर सकते हैं।
उन्होंने भी एक तस्वीर साझा करते हुए मोदी को उनके लोकसभा चुनाव के दौरान डॉन पर आने वाले गूगल एड पर मोदी के प्रचार का जिक्र किया। उन्होंने लिखा की हास्यास्पद बयान देने से पहले मोदीजी के लोकसभा चुनाव के गूगल एड पर एक नजर डालें।
गिरिराज ने भी किया था ट्वीट
यह मामला यहीं खत्म नहीं हो जाता मोदी सरकार में ही एक और मंत्री ने गिरिराज सिंह ने भी एक डॉन दैनिक की एक स्क्रीनशॉट लेकर नीतीश पर हमला बोलते हुए लिखा कि ऐसा लगता है कि पाकिस्तान के बहुत सारे लोग नीतीश के लिए वोट करने वाले हैं।
It looks there are many from pakistan who are voting for Nitish Kumar.after all Nitish provided safe havens to them pic.twitter.com/mNyQENefA4— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) October 31, 2015