फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar: 2024 लोकसभा चुनाव पर नीतीश कुमार ने खेला बड़ा दांव, कर दिया ये बड़ा एलान

Thu, 15 Sep 2022 02:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार की राजधानी पटना में सीएम नीतीश ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव खेल दिया है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में हुई गोलीबारी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से मीडिया के बीच आए। इस बार उन्होंने आपराधिक घटनाओं के अलावा और भी कई भी मुद्दों पर चर्चा की।  सीएम नीतीश ने पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा देने के मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्ता में आने पर सभी पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा।  इसमें ऐसा कोई कारण नहीं है कि ऐसा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं विशेष राज्य के दर्जें की मांग हमेशा से कर रहा हूं। पूरी सरकार की तरफ से करते रहेंगे। मैंने हर बैठक में बोला है। अगर हमें सरकार बनाने का मौका मिलेगा तो निश्चित रूप से बिहार के अलावा और भी पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा।

विज्ञापन


सुशील मोदी को जगह मिल जाए तो हमें खुशी होगी: नीतीश कुमार
सीएम नीतीश ने कहा कि सुशील मोदी जी को जगह मिल जाए तो हमें खुशी होगी। अगर वे रोज नहीं बोलेंगे तो...ये भी मोदी हैं लेकिन कहीं जगह नहीं मिली। इसलिए अगर आजकल कुछ बोलते रहेंगे तो प्रधानमंत्री मोदी, सुशील मोदी को जगह दे देंगे। 



नीतीश बोले-महिलाओं के विकास के लिए विशेष राज्य का दर्जा जरूरी
नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए, यहां के लोगों के विकास के लिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए। नीतीश कुमार ने कहा हम विकास का काम कर रहे। गांवों में स्ट्रीट लाइट लगावा रहे हैं। रात में जब अंधेरा होगा तो सोलर स्ट्रीट लाइट से उजाला होगा तो कितना अच्छा लगेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा मिल गया होता तो हम और आगे बढ़ जाते। ये महिलाओं और गरीबों के उत्थान के लिए जरूरी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें