फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Bihar: बिहार में कोरोना वायरस से 67 और की मौत, 11801 नए मामले, नीतीश ने दिया ये बयान

Mon, 26 Apr 2021 11:28 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, पटना

सार

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में 67 और मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतक संख्या सोमवार को 2,222 पहुंच गई। वहीं 11,801 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 के कुल मामले 4,15,397 हो गए।
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में 16 , दरभंगा, गया एवं मुजफ्फरपुर में सात-सात, भागलपुर में पांच, नालंदा एवं पश्चिम चंपारण में चार-चार, मधुबनी में तीन, जहानाबाद एवं मुंगेर में दो-दो, अरवल, औरंगाबाद, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, शेखपुरा, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल एवं वैशाली में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

विज्ञापन


बिहार में रविवार शाम चार बजे से सोमवार शाम चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 11,801 नए मामले प्रकाश में आए हैं। राजधानी पटना में सबसे अधिक 2720 मरीजों की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा अररिया में 100, अरवल में 116, औरंगाबाद में 550, बांका में 78, बेगूसराय में 549, भागलपुर में 379, भोजपुर में 170, बक्सर में 154, दरभंगा में 85, पूर्वी चंपारण में 220, गया में 655, गोपालगंज में 500, जमुई में 96, जहानाबाद में 365, कैमूर में 71, कटिहार में 102, खगड़िया में 231, किशनगंज में 59, लखीसराय में 105, मधेपुरा में 139, मधुबनी में 115, मुंगेर में 263, मुजफ्फरपुर में 337, नालंदा में 306, नवादा में 132, पूर्णिया में 384, रोहतास में 201, सहरसा में 433, समस्तीपुर में 264, सारण में 568, सीतामढ़ी में 111, सिवान में 181, सुपौल में 274 वैशाली में 224 तथा पश्चिम चंपारण जिले में 460 मामले रिपोर्ट हुए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान 9,228 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है जिसके बाद 3,23,514 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। विभाग ने बताया कि बिहार में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 89660 है और संक्रमण से मुक्त होने की दर 77.88 प्रतिशत है। बिहार में शनिवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1,00850 लोगों ने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया। प्रदेश में अबतक 6,74,6,734 लोग टीका लगवा चुके हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार इसके अभी और बढ़ने की संभावना: नीतीश 
वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे हैं, विशेषज्ञों के अनुसार इसके अभी और बढ़ने की संभावना है। पटना के एक मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड.19 से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

उन्होंने निर्देश दिया कि पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) सहित सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में कोविड बेड की संख्या बढ़ायी जाए।

नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर हरेक पहलू पर गंभीरतापूर्वक विचार करें और परिस्थिति के अनुसार हर जरुरी कदम उठाएं। उन्होंने उनसे कहा कि जांच की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ जांच रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, इससे संक्रमितों का समय पर इलाज किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में चुनाव के लिए जो भी पुलिस कर्मी बाहर गये हैं, वापस लौटने पर उनकी जांच करवाएं तथा पुलिसकर्मियों की भी नियमित जांच करवाते रहें।

उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सकों, यूनानी चिकित्सकों, दंत चिकित्सकों और सेवानिवृत चिकित्सकों का भी इस महामारी से निबटने में सहयोग लें। इसके साथ.साथ अन्य प्रकार के चिकित्सा कार्य से भी जुड़े लोगों की ट्रेनिंग कराकर उनका सहयोग लिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना जांच में कुछ लोगों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आ रही है लेकिन उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जा रहे हैं, ऐसे मरीजों के इलाज की भी व्यवस्था अस्पतालों में सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने कहा कि सरकारी या निजी अस्पतालों को हर हाल में ऑॅक्सीजन की आपूर्ति करनी है और ऑॅक्सीजन का जितना आवंटन केंद्र सरकार के द्वारा किया गया है उसके अलावा अगर और ऑक्सीजन की आवश्यकता है तो राज्य सरकार अपने खर्चे पर उपलब्ध करायेगी। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखा जाए कि ऑक्सीजन सिलिंडर की बर्बादी एवं बेवजह भंडारण न हो, साथ ही, दवा पर्याप्त रखें ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो।

मुख्यमंत्री ने टीकाकरण कार्य में भी और तेजी लाए जाने का निर्देश दिया और यह भी कहा कि सभी नगर निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क का वितरण सुनिश्चित कराएं और लोगों को मास्क के प्रयोग के बारे में जानकारी दें।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार और चंचल कुमार उपस्थित थे जबकि वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, विकास आयुक्त आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक एस के सिंघल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी जुड़े हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें