फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश बोले: भाजपा-जदयू के बीच कोई मतभेद नहीं, 243 में से 200 विधानसभा सीटों पर होगी एनडीए की जीत

Fri, 20 Sep 2019 01:49 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : Facebook
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 243 सीटों में से 200 से ज्यादा सीटों पर एनडीए की जीत होगी। पटना में पार्टी की बैठक में उन्होंने जदयू और भाजपा के बीच चल रही तल्खी की खबरों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन में कुछ भी दिक्कत या असंतोष नहीं है। गठबंधन को जो भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, वे खुद ही परेशान होंगे। 

विज्ञापन

 

नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी लोकप्रियता की वजह से मुझे टारगेट किया जाता रहा है। मुझे टारगेट कर कुछ लोगों को खुशी मिलती है, लेकिन मेरे काम की वजह से पूरे बिहार को खुशी मिलती है। यह मेरे लिए बड़ी बात है। 

उन्होंने कहा कि जो मेरे लिए समस्या खड़ी करना चाहते हैं, वे यह सोचें कि चुनाव के बाद उनका क्या होगा? मेरे बारे में सोचने की बजाय वे अपना भविष्य के बारे में सोचें।
विज्ञापन


जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करने के दौरान अपने विरोधियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जिन लोगों में राजनीतिक सूझबूझ की कमी है, वह उन पर निजी हमले करके प्रचार पाने की कोशिश करते हैं। उनमें से कुछ लोगों ने बेशर्मी से यह स्वीकार किया है कि यही उनकी यूएसपी है, इसलिए वे ऐसा करते हैं। 

विज्ञापन

"टीका-टिप्पणी और प्रतिक्रिया देने से बचें कार्यकर्ता"

नीतीश कुमार ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह उनके खिलाफ की जाने वाली निंदात्मक टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देने से बचें। उन्होंने कहा कि मैं अपने पार्टी प्रवक्ता को सलाह दूंगा कि वह इसमें न पड़ें।

सीएम ने कहा कि 2010 का विधानसभा चुनाव याद करने की कोशिश करें। आशंका जताई गई थी कि हमें बहुमत नहीं मिलेगा लेकिन हम 243 सीटों में से 206 सीट पर जीत गए थे। आश्वस्त रहें कि हमें अगले साल 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि जदयू और भाजपा के बीच सबकुछ ठीक है। उन्होंने कहा ऐसे बहुत लोग हैं जो यह सोचते हैं कि हमारे गठबंधन में घचपच (कुछ गड़बड़ी) है। ऐसा नहीं हैं। और जो गड़बड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं उनका बुरा हाल होने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें