फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद से मिले नीतीश, बंद कमरे में हुई गुफ्तगू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य अतिथि गृह में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने करीब दो घंटे तक बंद कमरे में सियासत पर चर्चा की।
विज्ञापन


बैठक के बाद शरद यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा को लेकर उनकी नीतीश कुमार से बातचीत हुई है, लेकिन सीटों के बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

शरद ने कहा कि सही समय पर सीटों के बंटवारे पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। राजग पहले अपना तालमेल कर ले, तो हमारे लिए बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि सीटों को लेकर महागठबंधन में ज्यादा दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

नीतीश ने कहा, महागठबंधन को सीटों पर फैसले की जल्दीबाजी नहीं

सूत्रों का कहना है कि नीतीश महागठबंधन में सीटों का चयन राजग के अंदर सीटों के बंटवारे को देखकर करना चाहते हैं। इस मामले में वह किसी जल्दबाजी में नहीं हैं।

जानकारों का भी मानना है कि राजग में सीटों का बंटवारा महागठबंधन से ज्यादा मुश्किल है। इधर, लालू के साथ 26 जुलाई को उपवास पर बैठने के संबंध में शरद ने कहा कि जाति जनगणना रिपोर्ट की मांग हम सब की है।

गठबंधन को और मजबूत करने के लिए हम उपवास पर बैठेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर शरद ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री संवैधानिक पद हैं इसकी कोई जाति नहीं होती।

इन पदों की संवैधानिक मर्यादा है और भाजपा नेता को यह समझना चाहिए। गौरतलब हो कि गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि बिहार में कोई ऊंची जाति का व्यक्ति मुख्यमंत्री नहीं बन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें