फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के बाद खैनी पर भी प्रतिबंध लगाने की तैयारी में नीतीश सरकार, बनाया ये प्लान

Sat, 09 Jun 2018 05:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में शराब पर प्रतिबंध के बाद नीतीश सरकार अब खैनी पर भी प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। बिहार के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने भी इस बात की पुष्टि की है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो जल्द ही बिहार में खैनी पर प्रतिबंध लगा जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने मांग की है कि खैनी को फूड प्रोडक्ट में शामिल किया जाए लेकिन इसके लिए  फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) की रजामंदी जरूरी है।

अगर एफएसएसएआई खैनी को फूड प्रोडक्ट में शामिल कर लेती है तो शराब के बाद खैनी भी बिहार से गायब हो जाएगी। दरअसल ऐसा करने पर खैनी को खरीदने और बेचने के साथ साथ इसके खाने पर भी रोक लगाई जा सकेगी। बता दें कि नीतीश सरकार ने दो साल पहले शराब पर भी प्रतिबंध लगाया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें