फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में बिहार को किया अनदेखा: नीतीश कुमार

Fri, 11 Jul 2014 01:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार बजट से खफा हैं। उन्होंने अपनी नाराजगी को व्यक्त करने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का सहारा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि,"आम बजट निराशाजनक है। मध्यम वर्ग की बात करें, ये लोग बार बार कहते थे, 5 लाख़ रूपये तक टैक्स नहीं लगना चाहिए। परन्तु बड़ी बड़ी बातें करने के बाद अंत में 2 लाख़ को 2.50 लाख़ कर मामूली रियायत दी गई है जो निराशाजनक है। इस प्रकार से अनेक वायदे इन्होंने अपने चुनाव के दौरान किये थे जिनका कोई ज़िक्र नहीं हुआ।"

नीतीश कुमार ने फेसबुक पर लिखा कि,"आर्थिक सर्वेक्षण के रिपोर्ट को देखने के बाद हम लोगों को उम्मीद जगी थी। बिहार जैसा पिछड़ा राज्य जिसका परफॉर्मेंस सर्वश्रेष्ठ रहा है चाहे जीडीपी का ग्रोथ रेट हो, प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हो, अथवा 2005-06 से 2011-12 तक की विकास दर हो, सभी नज़रिए से बिहार सबसे आगे रहा है। ऐसे पिछड़े राज्यों के विकास की रफ़्तार को बनाए रखने के लिए और देश की क्षेत्रीय विषमता को दूर करने के लिए जो सहायता आवश्यक थी, उसका कोई ज़िक्र नहीं किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश ने लिखा कि,"बिहार जैसे कृषि प्रधान राज्य में किसी योजना की बात नहीं की, जो दो एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी और हॉटीकल्चरल यूनिवर्सिटी खोलने की बात थी, उसमें भी बिहार को इग्नोर कर दिया गया। पहले से राजेन्द्र कृषि विश्विद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की बात चल रही थी, उसी की घोषणा कर देते। पर ऐसा नहीं हुआ। हर तरह से बिहार की अनदेखी की गयी है । यहाँ तक कि बुद्धिस्ट सर्किट को भी छोटा कर दिया, वैशाली राजगीर को छोड़ दिया, नए नालंदा विश्विद्द्यालय का कोई ज़िक्र नहीं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें