दलित विहीन हुआ बिहार, पासवान भी अब महादलित
उन्होंने कहा कि मेरे जीते कोई भी माई का लाल आरक्षण को खत्म नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि वोट की नहीं वोटर की चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता से न कभी समझौता किया है न करेंगे। उन्होंने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए अपशब्द और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं।
ऐसे लोग हमारे खिलाफ ऐसे हथकंडे बेशक अपनाएं, लेकिन हम उन्हें जवाब नहीं देंगे।
नीतीश ने कहा कि हम लोग बाबा साहब के विचारों से प्रेरित हैं और उनके विचारों को जन-जन तक फैला रहे हैं। नीतीश के बयान पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने मेरे पिता का डायलॉग को चुरा लिया है। उनके केंद्रीय मंत्री ही बोलते हैं कि संविधान बदल देंगे।
इधर, तेजस्वी पर रामविलास ने निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग दलितों के अधिकार की बात करते हैं अगर दलितों के प्रति इतना ही प्रेम है तो जीतनराम मांझी को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करें।