फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट में शामिल न होने पर नीतीश बोले- बिना वजह घसीटा गया JDU का नाम

Mon, 04 Sep 2017 12:48 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
nitish kumar
विज्ञापन
मोदी कैबिनेट में फेरबदल के दौरान नीतीश की पार्टी जेडीयू के सुर्खियों में आने पर उन्होंने नाराजगी तजाई है। नीतीश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी का नाम बिना वजह घसीटा गया है। नीतीश ने कहा कि उनसे बिना पूछे खबरें चल जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने ये भी साफ कह दिया कि कैबिनेट में शामिल होने को लेकर कोई बात नहीं हुई थी, इसलिए जगह पाने का कोई सवाल ही नहीं बनता।

दरअसल, बिहार में महागठबंधन से नीतीश के अलग होने के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि जेडीयू को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। जेडीयू के किसी मेंबर के शामिल नहीं होने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने नीतीश पर जमकर निशाना साधा।

कैबिनेट में जगह और न्योता नहीं मिलने पर तंज कसते हुए लालू प्रसाद ने कहा नीतीश कुमार झुंड से अलग हुए उस बंदर की तरह हैं, जिसे कोई तवज्जो नहीं देता। लालू ने कहा कि नीतीश यहां से हमारा साथ छोड़ कर तो गये, दुख इसका है कि उनका दिल्ली वालों के साथ भी गुजारा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें