फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही लिखी जा चुकी थी नीतीश-बीजेपी के गठबंधन की स्क्रिप्ट- शरद यादव

Sat, 12 Aug 2017 09:42 AM IST
amarujala.com- Presented: मोहित
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
जेडीयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी से हाथ मिलाने वाले हैं इसकी स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी थी। उन्होंने कहा कि नीतीश ने इतना बड़ा फैसला लेने से पहले मुझसे एक बार भी बात नहीं की।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में नई पार्टी बनाने के सवाल पर शरद ने कहा कि वह इसका फैसला जनता पर छोड़ रहे हैं। महागठबंधन टूटने के बाद वह बिहार दौरे पर हैं। जहां अगले तीन दिनों तक वह सात जिलों में घूम-घूमकर लोगों से संवाद कर रहे हैं।

आरजेडी में शामिल होने के सवाल पर शरद यादव ने कहा कि 'यह जेडीयू द्वारा फैलाया गया भ्रम हैं। हां यह बात अलग है कि आरजेडी और जेडीयू के समर्थक बिहार दौरे में मेरे साथ हैं, लेकिन आरजेडी में शामिल होने की बात अफवाह है।
विज्ञापन


19 अगस्त को पटना में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 'यह एक पेचीदा सवाल है इस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन मैं यहां एक बात साफ कर देता हूं कि मैं अभी भी महागठबंधन का हिस्सा हूं और मैं इसकी मजबूती के लिए काम कर रहा हूं।

यह पूछे जाने पर की क्या आपको लगता है कि नीतीश और बीजेपी के बीच कोई गुप्त डील हुई है? जिसके जवाब में शरद ने कहा कि 'मुझे लगता है कि नीतीश के दिमाग में महागठबंधन के समय से ही कुछ अलग चल रहा था। लेकिन जिस तरह उन्होंने नोटबंदी और राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद के समर्थन का ऐलान किया इससे मेरे दिमाग में चल रहे तमाम तरह के भ्रम ख्तम हो गए। साफ हो गया था कि वह  जल्द ही एनडीए में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें