राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के मध्यस्थ होने का आरोप लगाया।
लालू ने नीतीश को सांप्रदायिक करार देते हुए कहा कि नीतीश लालकृष्ण आडवाणी के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं।
लालू यादव ने जनता दल यूनाईटेड (जदयू) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर दिये गये बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ये बातें कहीं।
उन्होंने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वे आडवाणी के पक्ष में जमीन तैयार कर रहे हैं। नीतीश भाजपा नेता के लिए कथित रूप से दलाली का काम कर रहे हैं।
भाजपा को साम्प्रदायिक ताकत कहते देते हुए लालू यादव ने आरोप लगाया कि वह आडवाणी ही थे जिनकी वजह से बाबरी मस्जिद को तोड़ गया। इसी तरह गुजरात में नरेन्द मोदी के कार्यकाल में दंगा हुआ।
उन्होंने नीतीश को याद दिलाते हुए कहा कि गुजरात में दंगे के समय केन्द्र में रेल मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए भी नीतीश ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।