फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश ने बंद किया लालू के खिलाफ एक और केस

Wed, 27 Jan 2016 10:14 PM IST
एजेंसी/पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटों के खिलाफ मामला बंद करवाने के बाद नीतीश सरकार ने लालू के खिलाफ एक और मामला बंद करवा दिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज हुए मामले को जिला अदालत ने राज्य सरकार की अपील पर बंद कर दिया है।
विज्ञापन


सरकारी वकील ने न्यायिक मजिस्ट्रेट गायत्री कुमारी के सामने 2014 में दर्ज इस मामले को बंद करने की अपील की, जिसके बाद अदालत ने मामले को बंद कर दिया है। लालू पर इस मामले में फुलवारीशरीफ की सर्कल अधिकारी सुनीता प्रसाद के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।

जिसमें उन्होंने लालू पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सुनीता द्वारा राजद प्रमुख की दौरे को रिकॉर्ड करने के लिए तैनात किए गए फोटोग्राफर को ऐसा करने से रोका था। इससे पहले 19 जनवरी को पटना की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने लालू और उनके दो बेटों पर दर्ज ऐसा ही एक मामला राज्य सरकार की अपील पर बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें