बिहार के खगड़िया में एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। मंगलवार सुबह दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। ग्रामीणों की समझदारी की वजह से ही यात्रियों की जान बच सकी।
मिली जानकारी के मुताबिक चैधा-बन्नी हॉल्ट के पास डाउन लाइन की पटरी टूटी हुई थी, ग्रामीणों ने जब यह देखा तो
रेलवे के अधिकारियों को यह जानकारी दी लेकिन कोई रेलकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
जब दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस उधर से गुजरी तो ग्रामीणों ने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रोकने की कोशिश की। हालांकि तब तक इंजन और एक कोच पटरी से गुजर चुका था। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। जिसके बाद ट्रैक की मरम्मत की गई और टूटी पटरी को दुरुस्त किया गया।