13 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंची थे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी।
- फोटो : अमर उजाला
चिराग की केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह पक्की
‘अमर उजाला’ ने
13 जून को अपनी स्टोरी में साफ-साफ जिक्र किया था कि महागठबंधन के लिए मुसीबत बने बिहार के तीन दलों के सूरमा एनडीए की ओर हाथ बढ़ाएंगे। जीतन राम मांझी एनडीए में आ चुके हैं। अब बारी लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान की बारी है। मौका लगते ही विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुकेश सहनी भी इसी रास्ते पर बढ़ेंगे। चिराग और सहनी पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी डोरे डालती रही है, लेकिन इनका झुकाव एनडीए की ओर साफ-साफ दिखने लगा है। रविवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने चिराग से पटना में भेंट की। नित्यानंद राय ने इसे आत्मीय-निजी मुलाकात कहा, जबकि यह बात भी आ रही कि वह एनडीए की अगली बैठक में दिल्ली में रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस माह संभावित विस्तार में चिराग की जगह पक्की हो गई है, अब सिर्फ मंत्रालय का फाइनल होना बाकी है। इससे पहले सीटों को लेकर लोजपा के दोनों टुकड़ों को साथ मिलना है।