जैसे-जैसे बिहार में चुनाव आगे बढ़ रहा है वैसे दलों में फूट पड़ने का सिलसिला जारी है। पहले महागठबंधन और अब तीसरा मोर्चा भी बिखर गया है।
एनसीपी ने बृहस्पतिवार को एलान किया कि वह बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी। मुलायम की सपा एक बार फिर गठबंधनहीन हो गई है। सपा ने महागठबंधन से अलग होकर तीसरे मोर्चे का गठन बड़े धूमधाम से किया था।
एनसीपी के तारिक अनवर को मोर्चे का मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी घोषित कर दिया, लेकिन एनसीपी शुक्रवार को तीसरे मोर्चे से बाहर हो गई।
अनवर ने कहा कि सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भाजपा की तारीफ कर गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया। बृहस्पतिवर को एनसीपी नेता तारिक अनवर ने चुनाव अकेले लड़ने का एलान कर दिया है।