बिहार के जमुई में ट्रेन पर हमला करने के दो दिनों के भीतर ही नक्सलियों ने यहां की एक स्कूल इमारत को अपना निशाना बनाया है।
नक्सलियों ने शुक्रवार रात को इमारत को विस्फोटकों से उड़ा दिया। हालांकि इस उनकी इस कार्रवाई में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
एसपी दीपक बर्नवाल ने बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों द्वारा उनके खिलाफ चलाए जा रहे तीव्र अभियानों के विरोध में यह कदम उठाया। इन्हें पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की गई।