फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawada: जहां बैंड बाजे के साथ बारात निकलनी थी वहां से निकली अर्थी, पेड़ से लटका मिला युवक का शव,हत्या का आरोप

Thu, 04 May 2023 12:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

बिहार के नवादा जिले में एक घर से बड़े भाई की बारात निकलनी थी, उससे पहले ही छोटे भाई का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन, पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरैना गांव में गुरुवार सुबह पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ मिला, जिसके बाद पूरे इलाका में हड़कंप मच गया। वहीं, शव की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंचकर पुलिस के द्वारा छानबीन किया जा रहा है। गांव के ही हाईस्कूल के पास की यह घटना है।

विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान टुनटुन सिंह का पुत्र शिवम राज (20) की मौत हुई है। परिजनों ने कहा, युवक की हत्या की गई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। युवक के घर मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बताया जाता है कि बड़े भाई का देर रात तिलक आया था और तिलक में सभी लोग इंजॉय कर रहे थे, उसी दौरान छोटा भाई घर से निकला और सुबह में जब लोगों को यह जानकारी हुआ तो लोग देखकर दंग हो गए। मौके पर सदर डीएसपी उपेंद्र प्रसाद पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी पवन कुमार को सूचना मिलते ही वहां पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गए हैं। वहीं, सदर डीएसपी उपेंद्र प्रसाद ने बताया है कि परिजन के द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया है। पूरे मामले पर पुलिस के द्वारा गंभीरता से जांच की जा रही है, युवक का शव पेड़ से लटका मिला है और इस मामले की भी जांच की जा रही है। इनके घर में शादी समारोह था और उसी दौरान घर के सदस्य छोटे भाई की हत्या का मामला सामने आ रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें