फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की ब्राडिंगः चाय के बाद अब नमो जलेबी

Thu, 17 Oct 2013 12:51 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रैलियां, भाषण, सोशल मीडिया के बाद अब ब्रांडिंग के लिए मोदी के कार्यकर्ता मोदी के नाम की चाय बेचने के बाद अब जलेबियां भी बेच रहे हैं।
विज्ञापन


बिहार के पटना में नरेंद्र मोदी की ब्रांडिंग के लिए नमो चाय बेची जा रही थी। अब बीजेपी कार्यकर्ता मुफ्त में जलेबियां बांट रहे हैं।

इस तरह की ब्रांडिंग की शुरूआत नवरात्र से की गई। अब जल्द ही नमो कार्यकर्ता नमो चौपाल लगाते भी नजर आ सकते हैं।

बीते कुछ दिनों बिहार के सहरसा में नमो की जलेबियां खासी चर्चा में रहीं। लोग हैरत में हैं कि ब्रांडिंग के लिए क्या-क्या तरीके निकाले जा रहे हैं।

बीजेपी के कार्यकर्ता अलग-अलग तरह से मोदी के प्रचार में जुटे हैं। पटना में नमो टी स्टॉल तो कोसी में नमो जलेबी के बाद अब जल्द ही नमो चौपाल भी लगने जा रहा है, जिसमें बीजेपी के नेता गांव-गांव जाकर चौपाल के माध्यम से लोगों के बीच मोदी की ब्रांडिंग करेंगे।

बहरहाल नमो चाय, नमो जलेबी और नमो चौपाल से ये साफ हो गया है कि आने वाले वक्त में बीजेपी मोदी को भुनाने में कोई हथकंडा बाकी नहीं छोड़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें