फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nalanda: घोड़ा कटोरा में पर्यटकों से लूट, विरोध करने पर की मारपीट, स्मार्ट वॉच, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार

Thu, 07 Sep 2023 10:35 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, नालंदा, बिहार

सार

नालंदा के घोड़ा कटोरा में पर्यटकों से लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पर्यटकों के विरोध करने पर उनसे मारपीट कर दी। साथ स्मार्ट वॉच, मोबाइल और नगदी लूटकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
घोड़ा कटोरा पर पर्यटकों से लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में राजगीर स्थित घोड़ाकटोरा पहाड़ी झील यात्रा पर पर्यटकों से लूट करने का मामला सामने आया है। लूटरों ने पर्यटकों से नगदी सहित कई कीमती चीजों की लूट की। पर्यटकों ने विरोध किया तो उनसे मारपीट कर फरार हो गए।

विज्ञापन


नालंदा के राजगीर स्तिथ घोड़ाकटोरा पहाड़ी झील यात्रा पर गए पर्यटकों के एक दल के साथ बुधवार को अज्ञात अपराधियों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। पश्चिम बंगाल से पहुंचे पर्यटकों का यह दल एक टोटो से घोड़ाकटोरा पहाड़ी झील की ओर सैर पर निकला था। जैसे ही वे रोपवे स्थित नाका से आगे लगभग चार किलोमीटर घोडाकटोरा मार्ग पर पहुंचे, तभी वहां घात लगाए बैठे छह से अधिक बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। और टोटो पर बैठे पर्यटकों से चार मोबाइल फोन, एक स्मार्ट वाच इत्यादि लूट लिया। इस क्रम में विरोध करने पर लुटेरों ने पर्यटकों के अलावे टोटो चालक के साथ मारपीट भी की। घटना से भयभीत हो टोटो चालक ने पर्यटकों को फौरन बिठाकर, टोटो भगाकर वापस नाका पर ले आया।

इस मामले में रेंज ऑफिसर अरुण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर्यटकों को लेकर वापस लौटे टोटो चालक ने दी। उन्होंने बताया कि राजगीर पुलिस को सूचना देकर, वन विभाग अपने आरक्षियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया। उन्होंने आगे बताया कि नाका से आगे लगभग चार किमी पर यह घटना घटी है। जो उदयगिरी पहाड़ की तलहटी से ठीक सटा हुआ है। इस घटना को अंजाम देने के लिए, यहां पर पहले से अपराधी घात लगाए बैठे थे। उदयगिरी पहाड़ के कुछ दूर उपर चढने पर मोबाइल फोन का एक सिम फेंका हुआ बरामद किया गया। जिसे राजगीर पुलिस को सौंप दिया गया है। उसके बाद घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की शुरू की। उन्होंने बताया कि फिलहाल सर्च एंड रेड ऑपरेशन चलाकर अपराधियों को धर दबोचने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घोड़ाकटोरा पहाड़ी झील स्पाट एरिया में ऐसी पहली बार घटना घटी है। जिसे लेकर वन विभाग और पुलिस दोनों हीं सकते में हैं। और काफी सरगर्मी से अपराधियों की तलाश में दोनों टीमे जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें