फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nalanda Road Accident: पांच बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया, हादसे में मजदूर की मौत, छह लोग जख्मी

Thu, 13 Apr 2023 04:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

बिहार के नालंदा जिले में बुधवार शाम सड़क हादसा हुआ था। हादसे में छह लोग जख्मी, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर थी। गंभीर हालत में व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिला अंतर्गत करायपरसुराय थाना क्षेत्र में बेरथू पेट्रोल पंप के समीप बुधवार शाम ऑटो पलटने से एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई, जबकि उस पर सवार छह लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए थे, जिनका प्राथमिक उपचार निजी क्लीनिक में कराया गया।

विज्ञापन


बता दें कि मृतक की पहचान करायपरसुराय थाना क्षेत्र के फुल्ली पर गांव निवासी स्वर्गीय रामाशीष बिंद का 30 साल का बेटा जितेंद्र बिंद के रूप में की गई है। घटना के संदर्भ में परिजन ने बताया, बुधवार शाम पटना से मजदूरी कर जितेंद्र बिंद वापस गांव लौट रहा था।  इसी बीच बेरथू गांव के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसे निजी अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों की चीख-पुकार मच गई, जिससे गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके पांच छोटी-छोटी बच्चियां हैं। करायपरसुराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया, ऑटो पलटने से जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतक के परिजनों के द्वारा जो भी लिखित आवेदन प्राप्त होगा, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें