फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, घर में मची चीख पुकार; खुदकुशी की वजह नहीं आई सामने

Fri, 08 May 2026 03:42 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण

सार

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा स्थित सहसराव गांव में 29 वर्षीय युवक सतीश कुमार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम चंपारण जिले के भैरोगंज थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सहसराव गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


घर में मची चीख-पुकार
मृतक की पहचान सहसराव गांव निवासी जोगिंदर चौधरी के 29 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सतीश कुमार ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी। जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें-  Bihar News: गंडक नदी में स्नान के दौरान चार किशोर डूबे, तीन को बाहर निकाला, एक लापता
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ
घटना की सूचना मिलते ही भैरोगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें