फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गांधी सेतु पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 11 Sep 2025 10:31 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजला, वैशाली

सार

वैशाली जिले के हाजीपुर–पटना महात्मा गांधी सेतु पर देर रात ट्रक की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक मुकेश कुमार (34) की मौत हो गई। युवक पटना की एक निजी कंपनी में काम करता था और नाइट ड्यूटी के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के हाजीपुर–पटना को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सेतु पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान चांदपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर राम राय गांव निवासी कक्कू राय के पुत्र मुकेश कुमार (34) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मुकेश पटना की एक कृषि प्राइवेट कंपनी में काम करता था। नाइट ड्यूटी होने के कारण वह देर रात अपने घर से पटना जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसके एक बेटा और एक बेटी है।

विज्ञापन


पढ़ें: प्रदेश के 22 जिलों से फैलेगी पपीता की मिठास! किसानों की आय बढ़ाने को नीतीश सरकार की नई पहल

पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। इसके बाद स्थानीय थाने से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें