फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी रोकी, हंगामा और तोड़फोड़ में महिला घायल; किसके कहने पर उग्र हुई भीड़?

Wed, 18 Mar 2026 10:02 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

पश्चिम चंपारण के महुआवा गांव में पुलिस द्वारा युवक को ले जाने के दौरान ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पुलिस वाहन को घेर लिया। हंगामे के बीच एक महिला घायल हो गई और आक्रोशित भीड़ ने डायल 112 वाहन में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
महुआवा गांव में हालातों पर काबू करते पुलिस के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के महुआवा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को घंटों तक रोककर बंधक बना लिया। साथ ही डायल 112 की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस भीखम महतो के पुत्र संजय कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रही थी।

इसी दौरान परिजनों ने पुलिस वाहन को रोकने का प्रयास किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना के दौरान संजय कुमार की मां पानमती कुंवर अपने बेटे को बचाने के लिए पुलिस वाहन के सामने आ गईं।

पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई

विज्ञापन

मौके पर महिला अचानक पुलिस गाड़ी से टकरा गईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को तुरंत डायल 112 की पुलिस गाड़ी में रखकर इलाज के लिए भेजा गया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची दूसरी पुलिस गाड़ी को भी रोक लिया और आक्रोश में डायल 112 वाहन का शीशा तोड़ दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई।

बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किए गए संजय कुमार कुशवाहा को वापस उसके घर पहुंचा दिया। संजय कुमार कुशवाहा का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट भी की है।

ये भी पढ़ें- Bihar: इस एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन तक लावारिस पड़ा रहा बैग; जानें कैसे पकड़ में आया मामला?

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बेतिया सदर-1 के एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि बानूछापर थाना की पुलिस अनुसंधान के क्रम में गांव पहुंची थी और एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जा रही थी। इसी दौरान परिजनों ने विरोध किया, जिससे स्थिति बिगड़ गई और एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए बेतिया के जीएमसीएच अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें