फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आरोपी को पकड़ने की गई पुलिस टीम पर हमला, SHO सहित चार कर्मी घायल; झड़प के दौरान एक ग्रामीण की मौत

Wed, 18 Mar 2026 09:50 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के असिया गांव में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पत्थरबाजी और फायरिंग के बीच एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
झड़प में ग्रामीण की मौत, विलाप करते हुए परिजन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के असिया गांव में देर रात पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। खुद को घिरा देख पुलिसकर्मियों ने हवाई फायरिंग की। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मी मौके से बाहर निकल सके। इस दौरान गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई।

पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर यह हमला हुआ था। मृतक ग्रामीण की पहचान 53 वर्षीय जगतवीर राय के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

आरोपी पक्ष के लोग उग्र हो गए

विज्ञापन

दरअसल, बीते दिनों एक नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी भिखारी राय सहित अन्य लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। इसी के तहत गायघाट पुलिस की टीम असिया गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। जैसे ही पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, आरोपी पक्ष के लोग उग्र हो गए और ग्रामीणों को भी उकसा दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें- Bihar: इस एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन तक लावारिस पड़ा रहा बैग; जानें कैसे पकड़ में आया मामला?

इस दौरान थाना प्रभारी ने उग्र ग्रामीणों के बीच फंसे अपने घायल साथियों को छुड़ाने के लिए हवाई फायरिंग की। आरोप है कि दूसरे पक्ष की ओर से भी गोलीबारी की गई, जिसमें एक ग्रामीण को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए

विज्ञापन

पूरे मामले में एसडीपीओ ईस्ट-वन अलय वत्स ने बताया कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी करने गई थी, जहां आरोपी पक्ष और ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें दो पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की, जबकि आरोपी पक्ष की ओर से भी गोलीबारी की गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मौके पर मौजूद परिजन व ग्रामीणों की भीड़।

 

पुलिस वाहन हुए क्षतिग्रश्त।

 

झड़प में घायल हए पुलिसकर्मी इलाजरत।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें