फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: फेसबुक पोस्ट विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

Thu, 05 Jun 2025 06:04 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

मोतिहारी के फुलवरिया गांव में एक पुराने फेसबुक पोस्ट को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले को लेकर गांव में तनाव है इसलिए भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी जिला के ढाका थाना क्षेत्र स्थित फुलवरिया गांव में चार-पांच महीने पुराने एक फेसबुक पोस्ट को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालात को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


फेसबुक पोस्ट बना हिंसा की वजह
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, करीब चार-पांच महीने पहले एक फेसबुक पोस्ट को लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। इसी विवाद के चलते मंगलवार को दोनों पक्षों में जबरदस्त मारपीट हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में तब्दील हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में शेख वाजुल हक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग
पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पांच आरोपियों को चिन्हित कर हिरासत में लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। मोतिहारी एसपी के निर्देश पर गांव में तनाव को देखते हुए 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस लगातार कैंप कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पटना में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे नीतीश सरकार, नहीं तो होगा वोट बहिष्कार
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद
घटना की सूचना मिलते ही शिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार, साइबर एसडीपीओ अभिनव पाराशर, ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय और घोड़ासहन थानाध्यक्ष अनुज पांडेय समेत कई थानों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। मोतिहारी सदर के एएसपी शिवम् धाकड़ ने बताया कि फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुए विवाद के कारण हत्या की घटना हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें