फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अंतरधार्मिक विवाह करने वाले युवक की हत्या मामले में एक गिरफ्तार, दरोगा समेत 11 लोगों पर हुई थी FIR

Sun, 28 Apr 2024 06:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: अंतरधार्मिक विवाह करने के बाद युवक की हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिनमें से तीन आरोपी पुलिस के हाथ लग चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली में अंतरधार्मिक विवाह करने वाले युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में दरोगा समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी मृतक की पत्नी के मायके वालों के साथ मिलकर हत्या करने मामले में फरार चल रहा था। अब उसे पातेपुर थाना पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीते 15 जनवरी को पातेपुर थाने में तैनात तत्कालीन अपर थाना अध्यक्ष हसन सरदार के इशारे और बहुआरा पंचायत सरपंच शुशीला देवी के बहकावे में आकर लड़की वालों और उसके समर्थकों द्वारा बेटे की हत्या करने का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी बचे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है। इसी बीच पुलिस ने समरुल मियां के बेटे आरोपी तस्लीम मियां को पकड़ कर जेल भेज दिया है।
 
बताया जा रहा है कि मालपुर गांव निवासी मोहम्मद शौकत अली की बेटी मुशरत खातून (21) ने गांव के ही सत्यनारायण चौधरी के संतोष कुमार (24) से दिल्ली पहुंचकर शिव मंदिर में शादी की थी। उन लोगों ने मंदिर में भगवान शिव को साक्षी मानकर साथ जीने-मरने की कसमें खाकर सात फेरे लिए थे।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार का मुशरत खातून के साथ तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। संतोष दिल्ली की किसी कंपनी में काम करता था। इसी कारण दोनों एक-दूसरे से नहीं मिल पाए थे। बताया जा रहा है कि बिरह से बचने के लिए मुशरत अपना मोबाइल बेचकर दिल्ली पहुंच गई थी। उसके बाद मुशरत और संतोष ने शिव मंदिर में शादी कर ली थी। इस शादी को लेकर मुशरत के परिवार वाले नाराज चल रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें