फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishali News: पानी में डूब रहे तीन बच्चों को बचाने गए युवक की डूबकर मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

Sat, 21 Sep 2024 04:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

बिहार के वैशाली में एक युवक की पानी में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे आसपास के लोगों ने युवक को बाढ़ के पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना अंतर्गत पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत में बाढ़ के पानी में डूब रहे तीन बच्चों को बचाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग पहुंचकर बाढ़ के पानी से युवक को बाहर निकाला। लेकिन तब तक युवक की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


मृतक स्थानीय अरविंद राय के 23 वर्षीय पुत्र सत्य प्रकाश उर्फ राजीव कुमार थे। घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों के द्वारा जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस पदाधिकारी के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थानीय शिवजी दास का पुत्र संजीव कुमार निराला कुमार तीनों कुछ काम से फतेहपुर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बाढ़ के पानी में डूबने लगे। बाढ़ के पानी में डूब रहे तीन बच्चे को अपनी जान की बिना परवाह किए सत्य प्रकाश ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। लेकिन तीनों को बचाने के दौरान सत्य प्रकाश खुद बाढ़ के पानी में डूब गया। 
विज्ञापन


मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने सत्य प्रकाश को पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें