फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घर लौटते समय किसान को बदमाशों ने मारी गोली, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती

Mon, 19 May 2025 09:57 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ने के लिए सघन छापामारी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल किसान तथा उनके परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव पूर्वी में उस समय सनसनी फैल गई जब खेत से लौटने के बाद दलान से अपने घर जा रहे एक बुजुर्ग किसान को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना को लेकर पूरे गांव में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: प्रशांत किशोर अब जनसुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएंगे, दो बार सांसद रहे पप्पू सिंह का नाम पक्का
 
बागान में घात लगाकर किया गया हमला
जानकारी के मुताबिक, घायल किसान की पहचान नयागांव पूर्वी निवासी दिल चंद सिंह के 70 वर्षीय पुत्र अमरनाथ सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमरनाथ सिंह खेत से लौटने के बाद कुछ देर के लिए अपने दलान पर रुके थे। इसके बाद जैसे ही वे घर की ओर बढ़े, आम के बागान के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने अचानक उन पर गोली चला दी। गोली सीधे उनकी पीठ में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

 
गोली की आवाज से गांव में मची अफरातफरी
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और परिजनों को सूचित किया। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और अमरनाथ सिंह को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
 
बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए। अमरनाथ सिंह के परिजनों का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था, न ही उन्हें किसी से कोई दुश्मनी की आशंका थी। ऐसे में गोलीकांड की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: विक्रमशिला में फिर से गूंजेगा प्राचीन ज्ञान का स्वर, ब्लैक मैजिक भी बनेगा रिसर्च का विषय; प्रो. शिंदे
 
घटना की सूचना मिलते ही देसरी थाना अध्यक्ष चंदन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ने के लिए सघन छापामारी शुरू की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें